chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG TRANSFER | बदले कई तहसीलदार-नायब तहसीलदार, देखें लिस्ट

रायपुर। रायगढ़ जिले के राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत कई तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नई पदस्थापना की गई है। आदेश जारी होते ही विभाग में हलचल तेज हो गई है।

जारी आदेश के अनुसार संदीप सिंह राजपूत को खरसिया से स्थानांतरित कर लैलूंगा तहसीलदार बनाया गया है। वहीं लैलूंगा में पदस्थ उज्ज्वल पाण्डेय को नायब तहसीलदार खरसिया की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी तरह शिवम पाण्डेय को घरघोड़ा से तमनार भेजा गया है, जबकि मनोज कुमार गुप्ता को घरघोड़ा तहसीलदार बनाया गया है। वर्षा तिवारी को रायगढ़ से मुकडेगा स्थानांतरित किया गया है और हिमांशु सिंह को मुकडेगा से घरघोड़ा भेजा गया है।

इसके अलावा मोनल साय 4 जून से 1 सितंबर 2026 तक संतान पालन अवकाश पर रहेंगी। उनकी अनुपस्थिति में उज्ज्वल पाण्डेय को खरसिया तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रशासनिक कामकाज में बाधा न आए, इसके लिए कलेक्टर ने खरसिया में वित्तीय अधिकार एसडीएम को सौंपे हैं। इस फेरबदल को राजस्व व्यवस्था को और तेज और जवाबदेह बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

लैलूंगा क्षेत्र में लंबे समय से लंबित राजस्व मामलों को देखते हुए नई नियुक्ति से लोगों को राहत की उम्मीद जताई जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button