chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG ACCIDENT | दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में गिरी कार!

 

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दिवाली की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। राजिम के टीला एनीकट के पास एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसे में पत्रकार शीतल साहू, उनकी पत्नी और दो बच्चों समेत परिवार के चारों सदस्यों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, शीतल साहू अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने रायपुर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात टीला एनीकट के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हुई और नदी में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार किसी को भी बचने का मौका नहीं मिला।

मृतकों की पहचान शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू, बेटे विकास साहू (19) और बेटी पूर्वा साहू (21) के रूप में हुई है। शीतल साहू पत्रकार थे। उनकी कार पर ‘मीडिया एग्जीक्यूटिव’ लिखा हुआ था।

हादसे की खबर मिलते ही चंपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव बरामद कर लिए हैं। फिलहाल कार के नदी में गिरने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गरियाबंद के पसौद गांव में मातम पसरा है। जिस घर में दिवाली की खुशियां लौटने वाली थीं, वहां अब अपनों को खोने का गम है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button