chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़राजनीती

RAHUL-MODI DEBATE | 8 दिन में छठी बार चुनौती, राहुल बोले – पीएम ने हमें नक्सली कहा ..

 

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी है। पिछले 8 दिनों में यह छठी बार है, जब राहुल ने पीएम मोदी से बहस करने की बात कही है। इस बार उन्होंने सीधे CRPF जवानों को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया।

राहुल गांधी ने लिखा कि जवानों के चेहरों ने सब कुछ बता दिया और उन्हें प्रधानमंत्री के दावों पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें नक्सली कहा था। राहुल ने चुनौती देते हुए पूछा कि देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन काम कर रहा है? उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर किसी भी समय और किसी भी जगह बहस हो सकती है।

राहुल ने दावा किया कि बहस के बाद प्रधानमंत्री किसी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को छत्तीसगढ़ के बस्तर में CRPF जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। इस दौरान उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए कहा था कि देश से हथियारबंद नक्सलियों का सफाया हो चुका है, लेकिन अब दिमागी नक्सलियों से खतरा है। उन्होंने राजनीतिक संगठनों में उनकी घुसपैठ का भी दावा किया था।

राहुल ने इसी कार्यक्रम का वीडियो साझा कर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है।

बहस को लेकर भाजपा का तर्क है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री संसद और प्रेस के सवालों से बचते हैं। फिलहाल इस चुनौती पर प्रधानमंत्री की ओर से कोई जवाब सामने नहीं आया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button