chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | मंत्री गजेंद्र यादव की टीम में बड़ा बदलाव!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की निजी स्थापना में बड़ा बदलाव किया गया है। मंत्री के विशेष सहायक (निजी स्थापना) ब्रजेश कुमार बाजपेई को इस जिम्मेदारी से हटा दिया गया है। राज्य शासन का 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश अब सामने आया है।

स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक, ब्रजेश कुमार बाजपेई राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा में उप संचालक के पद पर पदस्थ थे। उन्हें विभागीय कामकाज के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की निजी स्थापना में जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

अब शासन ने उन्हें मंत्री की निजी स्थापना से कार्यमुक्त कर दिया है। उनकी सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए उप संचालक, राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), शंकर नगर रायपुर में पदस्थ किया गया है। यह पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

29 अक्टूबर को जारी इस आदेश पर स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव मनीष मिश्रा के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। आदेश सामने आने के बाद मंत्री की निजी टीम में हुए इस बदलाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, आदेश में ब्रजेश कुमार बाजपेई को हटाने की कोई वजह नहीं बताई गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button