chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG TRANSFER BREAKING | 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले …

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 19 अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी कर कई अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

नगर निगमों में भी बड़ा बदलाव हुआ है। अरुण कुमार वर्मा को धमतरी, जी.आर. मरकाम को राजनांदगांव और विजेंद्र सिंह को चिरमिरी नगर निगम का नया आयुक्त बनाया गया है।
इसके अलावा शशांक पांडे को छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रबंध संचालक और इंद्रजीत बर्मन को संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं में अपर संचालक की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार का कहना है कि इस फेरबदल से प्रशासनिक कार्यों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।



