hindi newsनेशनल

BREAKING NEWS | वियतनाम में भारतीयों की नाव पलटी! 15 की मौत

रायपुर डेस्क। वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी नाव समुद्र में पलट गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। नाव में कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक शामिल थे। अब तक 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

स्थानीय प्रशासन बड़े स्तर पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। भारतीय दूतावास भी मौके पर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए कंट्रोल रूम व हेल्पलाइन जारी की गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ऊंची समुद्री लहरों के बीच लौटते समय तट से करीब 400 मीटर पहले नाव पलट गई। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button