chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | अपोलो अस्पताल पर हेल्थ विभाग का बड़ा एक्शन!

बिलासपुर. बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी जांच लगातार दूसरे दिन भी जारी है। रायपुर और बिलासपुर से पहुंचे 50 से ज्यादा अधिकारी इलाज की हिस्ट्री, मरीजों की फाइलें, आय-व्यय का रिकॉर्ड, एंबुलेंस व्यवस्था और अस्पताल की सुविधाओं की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

जांच के बीच एयर एंबुलेंस वाले मामले ने भी तूल पकड़ लिया है। आरोप है कि हैदराबाद एयरलिफ्ट के लिए एयर एंबुलेंस पहुंचने के बावजूद अस्पताल की ओर से जरूरी मेडिकल सपोर्ट नहीं मिला, जिससे मरीज को वापस भर्ती करना पड़ा।

वहीं, फर्जी डॉक्टर मामले में पहले अस्पताल प्रबंधन को क्लीन चिट मिल चुकी है, लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग की यह जांच कई अहम सवालों के जवाब तलाश रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button