chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

DHANTERAS 2026 | धनतेरस पर देशभर में धनवर्षा, लेकिन छत्तीसगढ़ ने भी चौंकाया!

 

रायपुर। धनतेरस पर देशभर के बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। व्यापारिक संगठन कैट के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, इस साल देश में 1.25 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ है। लेकिन छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां भी बाजारों में जबरदस्त रौनक रही। प्रदेश में करीब 12 हजार करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है, जबकि अकेले रायपुर में लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की खरीदारी हुई।

सोना-चांदी और गाड़ियों पर बरसा पैसा

छत्तीसगढ़ के बाजारों में सोने-चांदी के गहने, सिक्के और वाहनों की सबसे ज्यादा मांग रही। कीमतों में गिरावट के बाद रायपुर के सदर बाजार, गोलबाजार और मालवीय रोड में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, बर्तन, कपड़े, फर्नीचर और सजावटी सामान की भी खूब बिक्री हुई। दुकानें देर रात तक खुली रहीं।

देशभर में भी रिकॉर्ड खरीदारी का अनुमान

कैट के मुताबिक, देश में सोना-चांदी की खरीदारी का कारोबार ही 60 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा रहने का अनुमान है। महंगे सोने के बीच 14 और 18 कैरेट के हल्के गहनों की मांग बढ़ी। मुंबई में करीब 11 हजार करोड़, भोपाल में प्रदेशभर में 4,500 करोड़ से ज्यादा और लखनऊ में 2,800 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान जताया गया।

कुल मिलाकर, धनतेरस ने बाजारों में रौनक लौटा दी। छत्तीसगढ़ का 12 हजार करोड़ का अनुमान भी इस त्योहार पर प्रदेश की मजबूत खरीदारी को दिखाता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button