chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG GUEST TEACHER PROTEST | 22 दिन का धरना, रात में टेंट पर पुलिस एक्शन!

रायपुर। दुर्ग में 22 दिनों से धरने पर बैठे अतिथि शिक्षकों के खिलाफ देर रात पुलिस ने कार्रवाई की। हिंदी भवन के सामने लगे धरना स्थल से पुलिस ने टेंट हटाकर जब्त कर लिया।
दिन में पुलिस ने धरना खत्म करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद रात में कार्रवाई हुई, लेकिन अतिथि शिक्षकों ने साफ कर दिया कि टेंट हटाने से आंदोलन खत्म नहीं होगा। शिक्षक आज फिर धरना स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन जारी रखने की बात कह रहे हैं।
अतिथि शिक्षक संविलियन, सेवा सुरक्षा, समान काम-समान वेतन और मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़े हैं।



