PAPER LEAK PROTEST | छात्रों के समर्थन में अन्ना हजारे, करेंगे अनशन ?

रायपुर डेस्क। NEET विवाद को लेकर देशभर में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को अब सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का समर्थन मिल गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर छात्रों से बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है।
अन्ना हजारे ने कहा कि किसी भी विवाद का समाधान बल प्रयोग से नहीं, बल्कि संवाद से होना चाहिए। उन्होंने जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए दोषियों पर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि अगर किसी स्तर पर गंभीर चूक हुई है तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। अन्ना ने यह भी कहा कि छात्रों और अभिभावकों के लंबे समय से चल रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा मानना सही नहीं है।
अन्ना हजारे जल्द ही अहिल्यानगर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों पर चर्चा कर सकते हैं। उन्होंने सोनम वांगचुक को अनशन स्थल से हटाए जाने पर भी नाराजगी जताई।



