CHHATTISGARH | नशे के सौदागरों पर पहली बार लगा SAFEMA, पढ़ें ये खबर

धमतरी. धमतरी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक प्रहार किया है। पुलिस ने ड्रग्स तस्करी से अर्जित बताई जा रही 35,85,116.51 रुपये की चल-अचल संपत्तियां फ्रीज कर दी हैं। इनमें बैंक खाते, एफडी, बीमा निवेश, वाहन और अचल संपत्तियां शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में पहली बार SAFEMA और NDPS एक्ट के तहत इस स्तर की कार्रवाई की गई है। मुंबई के सक्षम SAFEMA प्राधिकारी ने पुलिस के फ्रीजिंग आदेशों की पुष्टि कर दी है।
दो अलग-अलग मामलों में आरोपितों से जुड़ी कुल 35.85 लाख रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई। जांच के दौरान संबंधित लोग अपनी संपत्तियों के वैध आय स्रोत का संतोषजनक प्रमाण नहीं दे सके।
धमतरी पुलिस ने साफ कर दिया है कि अब नशे के सौदागरों पर कार्रवाई सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहेगी। अवैध कमाई और उससे बनाई गई संपत्ति पर भी सीधा प्रहार जारी रहेगा।



