chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH ACB ACTION | सर्पदंश मुआवजे में रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार

 

रायगढ़। सर्पदंश मुआवजा दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले कलेक्ट्रेट के एक बाबू को ACB ने रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी ने नकद नहीं, बल्कि ₹50 हजार का हस्ताक्षरित चेक गारंटी के तौर पर मांगा था। शिकायत के बाद ACB ने ट्रैप बिछाया और चेक लेते ही बाबू को गिरफ्तार कर लिया।

ग्राम बुलाकी निवासी विजय सिदार ने शिकायत की थी कि वर्ष 2023 में सर्पदंश से पत्नी की मौत के बाद मुआवजा प्रकरण लंबित था। आरोप है कि राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार ने मुआवजा राशि खाते में डलवाने के बदले ₹50 हजार की रिश्वत मांगी और रकम की गारंटी के लिए साइन किया हुआ चेक भी मांग लिया।

शिकायत सही मिलने पर ACB ने 28 जुलाई को कार्रवाई करते हुए आरोपी को कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिकायतकर्ता से हस्ताक्षरित चेक लेते हुए पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ACB का दावा है कि रिश्वत के बदले गारंटी के तौर पर हस्ताक्षरित चेक लेते हुए किसी आरोपी को पकड़ने का यह पहला मामला है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button