chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

IAS INVESTIGATION DEMAND | IPS डांगी केस पहुंचा हाईकोर्ट


रायपुर।
निलंबित IPS अधिकारी रतनलाल डांगी पर लगे अश्लील हरकत और उत्पीड़न के आरोप अब हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। पीड़िता ने रिट याचिका दायर कर मांग की है कि मामले की जांच किसी IPS अधिकारी के बजाय वरिष्ठ IAS या महिला IAS अधिकारी से कराई जाए। याचिका में कहा गया है कि मौजूदा जांच अधिकारी पर आपराधिक मामला लंबित होने के कारण उन्हें जांच पर भरोसा नहीं है।

पीड़िता ने अपनी याचिका में रतनलाल डांगी की राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कथित अवैध संपत्ति की जांच कराने और आरोप सिद्ध होने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की भी मांग की है। अब इस मामले पर हाईकोर्ट के फैसले पर सबकी नजरें टिकी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button