chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH TRANSFER | ओड़िशा से छत्तीसगढ़ आएंगे हाईकोर्ट जज!

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को जल्द एक नया न्यायिक चेहरा मिल सकता है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने ओड़िशा हाईकोर्ट के जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ट्रांसफर करने की सिफारिश की है। यह फैसला 6 अगस्त 2026 को हुई कॉलेजियम की बैठक में लिया गया।

जस्टिस मोहपात्रा लंबे समय से न्यायिक क्षेत्र में अनुभव रखते हैं। उन्हें 17 अप्रैल 2015 को ओड़िशा हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। करीब 26 साल तक वकालत करने के बाद वे न्यायिक सेवा में आए थे।
इसी बैठक में ओड़िशा हाईकोर्ट के जस्टिस मानस रंजन पाठक को गुजरात हाईकोर्ट ट्रांसफर करने की भी सिफारिश की गई है। कॉलेजियम की सिफारिश के बाद अब आगे की प्रक्रिया पूरी होगी।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जस्टिस मोहपात्रा के आने से लंबित मामलों और न्यायिक कामकाज में मदद मिलने की उम्मीद है।



