chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
JHIRAM GHATI CASE | 13 साल बाद 31 अगस्त को फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी नरसंहार मामले में 13 साल के लंबे इंतजार के बाद अब फैसला आने वाला है। NIA की स्पेशल कोर्ट में तीन दिन चली अंतिम सुनवाई पूरी हो गई है। अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। अब 31 अगस्त को स्पेशल कोर्ट फैसला सुनाएगी।
मामले में अदालत ने कुल 101 गवाहों को सुना है और 10 आरोपियों से जुड़े पक्षों की दलीलें भी सुनी गई हैं। 25 मई 2013 को झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर घात लगाकर हमला हुआ था, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं समेत 27 लोगों की मौत हुई थी।
हमले के बाद से ही इसके पीछे की साजिश और जिम्मेदार लोगों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। अब 31 अगस्त के फैसले से इस हाई प्रोफाइल मामले की कानूनी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।



