chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BHUPESH BAGHEL STATEMENT | हरेली पर बघेल का तंज, बच्चों ने 56 इंच की छवि धो दी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने अपने बंगले पर परिवार और कांग्रेस नेताओं के साथ हरेली तिहार मनाया। कृषि औजारों और पशुधन की पूजा के बाद उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

बघेल ने सोशल मीडिया पर चल रहे ‘56 इंच का छोटा बंदर, बाल नरेंद्र’ वाले पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा, “जो काम हम लोग नहीं कर पाए, वह बच्चों ने कर दिया।” उन्होंने दावा किया कि बड़ी मुश्किल से 56 इंच के सीने की छवि बनाई गई थी, लेकिन बच्चों ने उसे एक मिनट में धो दिया।

हरेली को लेकर बघेल ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का पहला तिहार है और किसान इसे मिलकर मनाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने इस परंपरा की अनदेखी की है।

बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस और छत्तीसगढ़ महतारी को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। वहीं संसद में राहुल गांधी के प्रदर्शन और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर उन्होंने सवाल किया कि हजारों बच्चों पर कार्रवाई किसके आदेश पर हुई। बघेल ने कहा कि अगर आदेश गृहमंत्री का था तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button