chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG LIQUOR SCAM | ED की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथित 3400 करोड़ रुपए के शराब घोटाला मामले में ED ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 5 दिन की ED रिमांड पर भेजा गया है। अगली पेशी 17 अगस्त को होगी।

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को ED दफ्तर का घेराव किया। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई को राजनीतिक विद्वेष बताते हुए आरोप लगाया कि जांच एजेंसियों के पास कोई ठोस सबूत नहीं है।

ED/EOW के मुताबिक, रामगोपाल अग्रवाल पर कथित शराब घोटाले के साथ कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े पैसों को ठिकाने लगाने में भूमिका का आरोप है। हालांकि इन आरोपों का अंतिम फैसला न्यायिक प्रक्रिया में होना है।

रामगोपाल अग्रवाल करीब तीन साल तक फरार रहने के बाद 8 जुलाई को EOW-ACB के सामने सरेंडर कर चुके थे। इसके बाद वे EOW की कस्टडी में रहे। अब ED ने उन्हें गिरफ्तार कर मामले में अपनी जांच आगे बढ़ाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button