chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | 10 पुलिस अफसरों को बड़ा सम्मान, ASI रामावतार को राष्ट्रपति पदक

 

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में छत्तीसगढ़ पुलिस और नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक और राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

सबसे बड़ा सम्मान धमतरी के ASI रामावतार सिंह राजपूत को मिला। 36 साल से ज्यादा की सेवा और प्रशिक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक-2026 से सम्मानित किया गया।

वहीं IG बिलासपुर रामगोपाल समेत 10 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक-2026 दिया गया। इनमें रायगढ़ SSP शशिमोहन सिंह, ATS SP राजश्री मिश्रा, रायपुर ग्रामीण SP श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, DCP रायपुर तारकेश्वर पटेल समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

नगर सेना के उत्तम कुमार साहू और जोगेश्वर कुमार धीवर को आपदा राहत, बाढ़ बचाव और गोताखोरी में उत्कृष्ट सेवा के लिए गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक मिला।

इसके अलावा कमजोर वर्गों, महिला-बाल सुरक्षा और अपराध नियंत्रण में बेहतर काम करने वाले पुलिस अधिकारियों को गुरु घासीदास, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और DGP पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button