chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH JOB UPDATE | छत्तीसगढ़ में 50 सरकारी नौकरी!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के 50 पदों पर सीधी भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।
वित्त विभाग ने 13 अगस्त 2026 को 50 पदों पर भर्ती के लिए सहमति दे दी है। इसके बाद विभागीय स्तर पर जरूरी आदेश भी जारी हो चुके हैं।
अब उम्मीदवारों को भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार है। इसमें आवेदन की तारीख, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क जैसी पूरी जानकारी सामने आएगी।
फिलहाल 50 सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती तय है। लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहीं महिलाओं के लिए यह बड़ा मौका हो सकता है।



