Uncategorized
NEET UG COUNSELLING | फर्जी जानकारी या दस्तावेज मिले तो एडमिशन रद्द – स्वास्थ्य मंत्री

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मेडिकल एडमिशन को लेकर राज्य काउंसलिंग समिति ने साफ कर दिया है, गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज देकर एडमिशन लिया तो प्रवेश रद्द हो सकता है।
मूल निवासी, कैटेगरी और दूसरे जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही एडमिशन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी कहा है कि छत्तीसगढ़ के बच्चों की एक भी सीट प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। डोमिसाइल को लेकर शिकायत मिली तो उसकी जांच होगी और नियमों का उल्लंघन या फर्जीवाड़ा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
काउंसलिंग को लेकर अफवाहों पर भरोसा न करने और किसी समस्या की स्थिति में अधिकृत पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।