chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG BREAKING | मंत्रालय में 3 अधिकारियों को मिली पदोन्नति

रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय संवर्ग में तीन अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। जारी आदेश के मुताबिक, दो अवर सचिव और एक अनुभाग अधिकारी को उनके वर्तमान पद से उच्च पद पर पदोन्नत किया गया है। फिलहाल इन अधिकारियों को नई पोस्टिंग नहीं दी गई है।
आदेश के अनुसार, श्रम विभाग में पदस्थ चंद्रिका प्रसाद और आईटीआई में पदस्थ सुखलाल लकड़ा को अवर सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।
वहीं, पशुधन विकास विभाग में पदस्थ आदित्य तिवारी को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नति मिली है।
इस आदेश के बाद मंत्रालय संवर्ग में इन अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। हालांकि, फिलहाल नई पदस्थापना नहीं होने के कारण अधिकारी अपने मौजूदा विभागों में ही रहेंगे।



