chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | जेल में बंद पूर्व BJP नेता कृष्णा अवस्थी पर फिर आरोप

 

बलौदाबाजार. बलौदाबाजार में पूर्व भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी के खिलाफ ठगी की एक और शिकायत सामने आई है। सरकारी आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र के कर्मचारी मेघनाथ बंजारे ने आरोप लगाया है कि तबादला और बाद में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे करीब 10 लाख रुपये लिए गए।

शिकायत के मुताबिक, शुरुआत में तबादला कराने के नाम पर 30 हजार रुपये लिए गए। तबादला नहीं हुआ तो रकम वापस मांगने पर बेटे और उसके दोस्तों को मंत्रालय में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया। आरोप है कि इसके बाद करीब 10 लाख रुपये लिए गए।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को करीब 6 लाख रुपये के ऑनलाइन लेनदेन के दस्तावेज और तीन कथित नियुक्ति पत्र भी सौंपे हैं। आरोप है कि नियुक्ति पत्र फर्जी थे और उन पर अधिकारियों के जाली हस्ताक्षर किए गए थे।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि युवकों को करीब एक साल तक नौकरी के नाम पर मंत्रालय के चक्कर लगवाए गए। हालांकि, इन सभी आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। फिलहाल मामले में FIR दर्ज नहीं हुई है।

कृष्णा अवस्थी पहले से कथित फर्जी तबादला पत्र मामले में जेल में हैं। पार्टी उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर चुकी है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की मांग की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button