chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BILASPUR VIOLENCE | बिलासपुर हिंसा पर भूपेश का बड़ा हमला! बोले – गृह मंत्री अक्षम

 

बिलासपुर। बिलासपुर हिंसा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार और गृह मंत्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा है, अपना जिला भी नहीं संभल रहा। बघेल ने गृह मंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्हें अक्षम तक बता दिया।

बघेल ने आरोप लगाया कि आरएसएस से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है और सरकार सिर्फ आरोप लगाने तक सीमित है। उन्होंने कहा कि किसी पर आरोप लगाना आसान है, लेकिन कार्रवाई करना अलग बात है।

दरअसल, बिलासपुर के सिटी कोतवाली इलाके में शुक्रवार रात दो पक्षों के विवाद के बाद जमकर पथराव और तोड़फोड़ हुई थी। कई गाड़ियों, घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा। पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हुए। हालात संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।

पुलिस अब CCTV और ड्रोन फुटेज के जरिए उपद्रवियों की पहचान कर रही है। मामले में नामजद लोगों समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है।

वहीं, मंत्रियों की पार्टी पदाधिकारियों के साथ 1-to-1 चर्चा पर भी बघेल ने तंज कसा। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री काम नहीं कर पा रहे और अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे। बघेल ने कहा कि इनसे सरकार नहीं संभल रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button