chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH CRIME | 15-20 लोगों ने कांग्रेस नेता और पत्नी को पीटा


रायपुर।
अंबिकापुर में कांग्रेस नेता और मंडल अध्यक्ष गुरप्रीत सिद्धू के साथ उनके घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 15 से 20 लोग दर्रीपारा स्थित उनके घर पहुंचे और गुरप्रीत सिद्धू के साथ उनकी पत्नी को भी पीटा।

घटना के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई। बड़ी संख्या में कांग्रेसी FIR दर्ज कराने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर मणिपुर थाने पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि गुरप्रीत सिद्धू को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव का करीबी माना जाता है। कांग्रेस नेताओं ने घटना को गंभीर बताते हुए आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

मामले पर IG दीपक कुमार झा ने कहा है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। CSP राहुल बंसल खुद मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की पड़ताल कर रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button