chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | BJP में बड़ा फेरबदल, 15 प्रकोष्ठों में नियुक्तियां

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए 15 प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने संयोजक, सहसंयोजक और प्रभारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद नियुक्तियों की सूची जारी की गई है। चुन्नीलाल साहू को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक और लाभचंद बाफना को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक बनाया गया है।

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने नियुक्ति आदेश जारी किया है। नई टीम के जरिए पार्टी अलग-अलग सामाजिक और व्यावसायिक वर्गों के बीच संगठन की गतिविधियों को और मजबूत करने की तैयारी में है।

15 प्रकोष्ठों में नियुक्त किए गए पदाधिकारी अब अपने-अपने प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संभालेंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button