chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH GOVT JOBS | 1360 पदों पर भर्ती को हरी झंडी!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सहकारिता विभाग ने प्रदेश के पांच जिला सहकारी केंद्रीय बैंक क्षेत्रों और उनसे जुड़ी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती की अनुमति दे दी है।

इनमें जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के 198 पद और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में 1,162 समिति प्रबंधक के पद शामिल हैं। समिति प्रबंधक के 596 पद सीधी भर्ती और 566 पद सीमित चयन से भरे जाएंगे।

सबसे ज्यादा रायपुर क्षेत्र में 508 पद हैं। इसके बाद बिलासपुर में 444, बस्तर-जगदलपुर में 187, दुर्ग-राजनांदगांव में 154 और रायगढ़ में 67 पदों पर भर्ती होगी।

बैंक संवर्ग में उप प्रबंधक, प्रोग्रामर, सहायक प्रबंधक, फील्ड ऑफिसर, सहायक प्रोग्रामर और सामान्य सहायक जैसे पद शामिल हैं।

भर्ती प्रक्रिया कर्मचारी सेवा नियम-2023, आरक्षण नियमों और निर्धारित वित्तीय मानदंडों के तहत होगी। चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, भर्ती प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट में लंबित विशेष अनुमति याचिका के अंतिम आदेश के अधीन रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button