BASTAR SEPARATE STATE | बस्तर अलग राज्य? CM साय का बड़ा बयान!

रायपुर। बस्तर को अलग राज्य बनाने की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली दौरे से लौटे CM साय ने रायपुर एयरपोर्ट पर कहा कि अलग राज्य की मांग करना विकास विरोधी सोच है।
CM साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार में बस्तर से नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी गई है। लंबे समय तक नक्सलवाद के कारण सड़क, स्कूल और दूसरी बुनियादी सुविधाओं के विकास में बाधाएं आती रहीं, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सिर्फ नक्सलवाद खत्म करना नहीं, बल्कि बस्तर के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है।
उन्होंने नियत नेल्लानार योजना का जिक्र करते हुए कहा कि 500 से ज्यादा गांवों में सड़क, बिजली, पानी, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। सरकार ने नियत नेल्लानार 2.0 का रोडमैप भी तैयार किया है।
CM साय ने कहा कि आने वाले समय में बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।



