chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG FAKE TRANSFER ORDER CASE | बाप नंबरी बेटा 10 नंबरी, एक और FIR!

 

बलौदाबाजार। फर्जी ट्रांसफर ऑर्डर मामले में पहले से जेल में बंद कृष्णा अवस्थी और उनके बेटे प्रणव अवस्थी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सिटी कोतवाली पुलिस ने अब वार्ड बॉय की नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपए लेने के आरोप में एक और FIR दर्ज की है।

ओड़ान निवासी जीवन लाल कमल ने शिकायत में आरोप लगाया कि कृष्णा अवस्थी ने अपनी पहुंच बताकर 6 लोगों की जिला अस्पताल में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था। शिकायत के मुताबिक, 14 सितंबर 2025 और 14 फरवरी 2026 को दो किस्तों में 3-3 लाख रुपए दिए गए।

आरोप है कि इसके बाद नौकरी लगवाने के नाम पर 10वीं की अंकसूची, फोटो और बैंक पासबुक समेत दस्तावेज लिए गए और 24 अगस्त 2026 को ज्वाइनिंग लेटर देने का भरोसा दिया गया।

तय समय पर नौकरी नहीं लगी तो शिकायतकर्ता ने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि इसके बाद भी नौकरी लगवाने का भरोसा दिया जाता रहा। मामले में पुलिस ने FIR क्रमांक 0747 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने BNS की धारा 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच ASI सुनील खुटे कर रहे हैं।

कृष्णा अवस्थी और प्रणव अवस्थी के खिलाफ नौकरी के नाम पर कथित ठगी के पहले भी मामले दर्ज होने की बात सामने आई है। हालांकि, सभी आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button