chhattisgarhछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | 7 छात्राओं की शिकायत, CM साय सख्त!

 

रायपुर. बीजापुर के रूद्रारम स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्राओं से कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक देवेंद्र दहिया पर छात्राओं ने करीब दो साल से अनुचित व्यवहार और परेशान करने के आरोप लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि छात्राओं ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद मामला सामने आया। फिलहाल 7 छात्राओं की ओर से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। शिकायत पर छात्राओं और उनके पालकों के हस्ताक्षर बताए जा रहे हैं।

मामले में स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठे हैं। पालकों ने आरोप लगाया है कि जानकारी मिलने के बावजूद प्राचार्या ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और इसे दबाने की कोशिश की। यह भी आरोप है कि छात्राओं को आश्रम से निकालने की बात कही गई।

मामले की खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर कलेक्टर और एसपी से फोन पर बात कर गंभीरता से जांच और बिना देरी के नियमानुसार कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने साफ कहा कि जांच में शिकायत की अनदेखी, मामला दबाने की कोशिश या कर्तव्य में लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में बालिका छात्रावासों, आश्रमों और आवासीय विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। जरूरत पड़ने पर प्रभावित छात्राओं को काउंसलिंग और अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button