CG EXAM UPDATE | सिविल जज मेंस को लेकर बड़ा बदलाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सिविल जज (लोअर ज्यूडिशियल सर्विस) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। हाई कोर्ट की अनुशंसा के बाद निम्नतर न्यायिक सेवा नियमों में बदलाव किए गए हैं।
अब परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को नए आपराधिक कानूनों पर खास फोकस करना होगा। पाठ्यक्रम में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 शामिल हैं।
मेंस के लिए 1:10 अनुपात
प्रिलिम्स में सफल अभ्यर्थियों में से रिक्त पदों के मुकाबले 1:10 के अनुपात में उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाने का प्रावधान है।
परीक्षा पैटर्न पर भी नजर
मुख्य परीक्षा में सिविल और क्रिमिनल मामलों में मुद्दे तय करने, आरोप तय करने और जजमेंट लेखन के साथ अनुवाद से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। उपलब्ध नियमों में मुख्य परीक्षा की मौजूदा संरचना दर्ज है।
नए कानूनों पर तैयारी जरूरी
अब अभ्यर्थियों को पुराने IPC, CrPC और Evidence Act के साथ-साथ नए आपराधिक कानूनों की जगह/प्रासंगिकता को समझकर तैयारी करनी होगी। हाई कोर्ट के रिकॉर्ड में 2024 के संशोधन के बाद BNS, BNSS और BSA को परीक्षा पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है।



