chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

MAHANADI TWIST | 40 साल पुराना विवाद खत्म? साय के बयान से बढ़ी हलचल

 

भुवनेश्वर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी जल विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद जल्द सुलझ सकता है। साय के मुताबिक, दोनों राज्यों ने केंद्रीय जल आयोग (CWC) के फैसले को मानने पर सहमति जताई है।

भुवनेश्वर दौरे के दौरान साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच दोनों राज्यों के सहयोग और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। माझी ने भी मुलाकात को सकारात्मक बताते हुए दोनों राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने की बात कही।

महानदी विवाद पर क्या हुआ?

महानदी जल बंटवारे को लेकर दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। फिलहाल मामले में तकनीकी स्तर पर बातचीत जारी है। केंद्रीय जल आयोग की अध्यक्षता वाली तकनीकी समिति दोनों राज्यों से मिले पानी की उपलब्धता और उपयोग से जुड़े आंकड़ों की समीक्षा कर रही है।

28 सितंबर को अगली सुनवाई

महानदी जल विवाद ट्रिब्यूनल ने मामले की सुनवाई 28 सितंबर 2026 तक टाल दी है। दोनों राज्यों की तकनीकी टीमें CWC की निगरानी में बातचीत कर रही हैं और पानी के बंटवारे को लेकर संभावित ढांचे पर चर्चा जारी है।

साय ने कहा है कि दोनों राज्यों के बीच बातचीत और केंद्र की पहल से समाधान की दिशा में आगे बढ़ा जा रहा है। हालांकि, अभी अंतिम समझौता या जल बंटवारे का नया फॉर्मूला घोषित नहीं हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button