chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

SUNDAY BANK OPEN | इस रविवार देशभर में खुले रहेंगे बैंक

 

रायपुर। बैंक जाने वालों के लिए जरूरी खबर है। 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया गया है। इससे पहले 26 और 27 सितंबर को साप्ताहिक अवकाश पड़ रहा है, यानी बैंकिंग सेवाओं पर लगातार कई दिनों तक असर पड़ सकता है।

ग्राहकों की परेशानी कम करने के लिए RBI ने 27 सितंबर यानी रविवार को भी बैंक खोलने की मंजूरी दी है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक इस दिन सामान्य रूप से काम करेंगे।

UFBU ने 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियनों की प्रमुख मांगों में सप्ताह में 5 दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना शामिल है। सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से हड़ताल टालने की अपील भी की गई है।

हड़ताल के दौरान कैश जमा-निकासी, चेक से जुड़े काम, दस्तावेज जमा करना और KYC जैसे ब्रांच से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button