chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BJP UPDATE | छत्तीसगढ़ के 2 नेताओं का कद बढ़ा …

 

रायपुर. छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल के साथ जिम्मेदारियों का नया बंटवारा हो गया है। पार्टी ने स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी और सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी बनाया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।

खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को भी दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी मिली है। पत्थलगांव विधायक गोमती साय को गुजरात का सह-प्रभारी और पूर्व विधायक सौरभ सिंह को झारखंड का सह-प्रभारी बनाया गया है।

स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के साथ हरियाणा का भी प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है।

भाजपा विधायक सुनील सोनी ने भी नियुक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ से अनजान नहीं हैं और प्रदेश को अच्छी तरह जानती हैं।

अब नई टीम के साथ छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठनात्मक कामकाज और केंद्रीय नेतृत्व के साथ समन्वय की जिम्मेदारी स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू संभालेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button