CG HEAVY RAIN | भारी बारिश के बीच CM साय ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारी बारिश के बीच प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी इलाके में जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत और सहायता उपलब्ध कराई जाए और आम लोगों को परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाए।
CM ने प्रदेशवासियों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को नदी-नालों, जलप्रपातों और उफनते जलस्रोतों से दूर रहने को कहा गया है। जलमग्न पुल-पुलिया और सड़क पार करने की कोशिश नहीं करने की सलाह दी गई है।
भारी बारिश के दौरान गैर-जरूरी यात्रा से बचने, खासकर रात में अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। गिरे हुए बिजली के तारों से दूर रहने और खतरे की सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को देने की अपील की गई है।
किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 या स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने और मौसम से जुड़ी जानकारी केवल अधिकृत स्रोतों से लेने की सलाह दी गई है।



