chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG ROAD ACCIDENT : विसर्जन से लौट रहे थे, ट्रक ने मारी टक्कर! 6 की मौत

 

बालोद. बालोद के मरकाटोला घाट में शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। गणेश विसर्जन के बाद जगदलपुर जा रहे युवकों की पिकअप सड़क किनारे खराब खड़ी थी, तभी गेहूं से भरे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक पलट गया और पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 6 युवकों की मौत हो गई, जबकि 7 गंभीर घायलों को धमतरी जिला अस्पताल से रायपुर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 13 युवक सवार थे और उसमें धुमाल बाजा व DJ साउंड सिस्टम लगा था। सभी कवर्धा की श्री कृष्ण धुमाल पार्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं और गणेश विसर्जन के बाद जगदलपुर जा रहे थे।

बारिश से बचने के लिए कुछ युवक पिकअप के अंदर बैठे थे। इसी दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। कुछ युवक दूर जा गिरे, जबकि कुछ ट्रक के नीचे दब गए।

शुरुआती जानकारी में बारिश के कारण सड़क पर फिसलन को हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारण की पुलिस जांच कर रही है। ट्रक ड्राइवर के मौके से फरार होने की जानकारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button