chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | पूर्व हाईकोर्ट जज को मिली अहम जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में UAPA से जुड़े मामलों को लेकर सरकार ने अहम नियुक्ति की है। गृह विभाग ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश और राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष गौतम चौरडिया को समीक्षा प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
इस प्राधिकरण का काम जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और जांच प्रक्रिया की स्वतंत्र समीक्षा करना होगा। साथ ही अभियोजन की स्वीकृति के संबंध में राज्य सरकार को अपनी अनुशंसा भी दी जाएगी।
गृह विभाग ने 9 अप्रैल 2026 को समीक्षा प्राधिकरण के गठन की अधिसूचना जारी की थी। अब अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद प्राधिकरण संबंधित मामलों में उपलब्ध साक्ष्यों और जांच प्रक्रिया की समीक्षा करेगा।



