chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | दिवाली से पहले 5% DA एरियर की मांग, फेडरेशन का अल्टीमेटम!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते को लेकर फिर मांग तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने केंद्र सरकार के समान लंबित 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) एरियर सहित दिवाली से पहले देने की मांग की है। इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को पत्र भेजा गया है।

केंद्र और राज्य के DA में कितना अंतर?

फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के मुताबिक, प्रदेश के कर्मचारियों को फिलहाल 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है, जो केंद्र सरकार की दर से 5 प्रतिशत कम है। फेडरेशन का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों और पेंशनरों को परिवार की जरूरतें पूरी करने में आर्थिक परेशानी हो रही है।

घोषणा पत्र के वादे की याद दिलाई

फेडरेशन ने पत्र में भाजपा के घोषणा पत्र का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश के शासकीय सेवकों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता एरियर सहित देने का वादा किया गया था। संगठन अब इसी मांग को पूरा करने की अपील कर रहा है।

फेडरेशन की 6 सितंबर को हुई प्रांतीय बैठक में भी दिवाली से पहले लंबित DA एरियर जारी कराने के लिए शासन से पत्राचार करने का निर्णय लिया गया था।

फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

फेडरेशन ने राज्य सरकार से मांग की है कि लंबित 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से एरियर सहित स्वीकृत किया जाए और दिवाली से पहले भुगतान सुनिश्चित किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि जल्द सकारात्मक फैसला नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जा सकता है।

फिलहाल, सरकार की ओर से इस मांग पर निर्णय की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनरों की नजर अब शासन के अगले कदम पर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button