chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG HIGH COURT BREAKING | हाईकोर्ट में 6 नए जजों की एंट्री !

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 30 अक्टूबर को हुई बैठक में छह नामों को हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इनमें चार अधिवक्ता और दो न्यायिक अधिकारी शामिल हैं।

कॉलेजियम की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, अधिवक्ता वर्ग से आनंद शुक्ला, रत्न निधि पुष्टि उर्फ आरएन पुष्टि उर्फ रतन पुष्टि, शशांक ठाकुर और सौरभ शर्मा के नामों पर सहमति बनी है।

वहीं, न्यायिक अधिकारियों की श्रेणी से रजनीश श्रीवास्तव और बलराम प्रसाद वर्मा के नामों को मंजूरी दी गई है।

इस फैसले के बाद अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में इन छह नामों की नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। कॉलेजियम की मंजूरी के बाद नियुक्ति से जुड़ी अगली औपचारिकताएं पूरी की जानी हैं।

छह नए न्यायाधीशों की नियुक्ति से हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ने और न्यायिक कामकाज को गति मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि चयन में अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी, दोनों वर्गों को जगह मिली है।

हालांकि, फिलहाल कॉलेजियम ने नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसे अंतिम नियुक्ति का आदेश नहीं माना जाना चाहिए। अब आगे की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button