chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG POLICE TRANSFER BREAKING | ASP-DSP तबादला आदेश जारी …

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग के भीतर बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने 33 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। 30 अक्टूबर को जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, रायपुर में लतेश सिंह और सौरभ उईके को यातायात एसीपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मणीशंकर चंद्रा को एसीपी पुलिस लाइन, रायपुर बनाया गया है। पुलिस लाइन में पदस्थ नीलेश द्विवेदी को पुलिस मुख्यालय की विशेष शाखा में भेजा गया है।

दूसरी ओर, धमतरी के एएसपी शैलेष पांडेय को बलरामपुर भेजा गया है। नितीश कुमार ठाकुर का कटघोरा से बेमेतरा तबादला किया गया है, जबकि रामगोपाल करियारे को बिलासपुर से कटघोरा में नई पदस्थापना दी गई है।

इस फेरबदल में कई जिलों में डीएसपी और एएसपी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं। पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव के बाद अब अधिकारियों को नई पदस्थापना के अनुसार जिम्मेदारी संभालनी होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button