chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | DSP कल्पना केस से सुर्खियों में आया दीपक टंडन गिरफ्तार

 

बिलासपुर। AI तकनीक का इस्तेमाल कर तस्वीरों से छेड़छाड़ और आपत्तिजनक खबरें प्रकाशित कर ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में बिलासपुर पुलिस ने एक निजी न्यूज पोर्टल के संचालक दीपक टंडन उर्फ अंबेडकर टंडन को गिरफ्तार किया है। सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी को रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित अपार्टमेंट से पकड़ा है। उसके दो मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

मामले की शुरुआत 29 अक्टूबर 2026 को हुई शिकायत से हुई। तिफरा निवासी मणीशंकर पांडेय ने आरोप लगाया था कि उनकी तस्वीरों के साथ AI के जरिए छेड़छाड़ की गई और फिर न्यूज पोर्टल व सोशल मीडिया पर भ्रामक और अपमानजनक खबरें प्रकाशित की गईं। शिकायतकर्ता ने इसे अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने और ब्लैकमेल करने की कोशिश बताया।

पुलिस के मुताबिक, जब्त मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और ऑडियो क्लिप मिले हैं। अब इस मामले में दूसरे लोगों की भूमिका भी जांची जा रही है।

DSP कल्पना वर्मा केस से भी जुड़ा नाम

दीपक टंडन पहले DSP कल्पना वर्मा से जुड़े विवाद के कारण भी चर्चा में आए थे। उन्होंने और बरखा टंडन ने आरोप लगाया था कि कल्पना वर्मा ने उन्हें कथित लव ट्रैप में फंसाकर करीब 2.5 करोड़ रुपये लिए। इस मामले की जांच में गोपनीय जानकारियां लीक होने का मामला सामने आया था। इसके बाद कल्पना वर्मा को निलंबित कर दिया गया था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button