chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | 1500 डिग्री हॉट मेटल की चपेट में आया मजदूर, दर्दनाक मौत!

 

रायपुर। बस्तर के नगरनार स्थित NMDC स्टील प्लांट में बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ है। काम के दौरान करीब 1500 डिग्री तापमान वाले हॉट मेटल की चपेट में आने से एक युवा कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंगल साय के रूप में हुई है, जो छोटे देवड़ा इलाके का निवासी था। उसकी उम्र करीब 30 से 32 वर्ष बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना भयावह था कि हॉट मेटल की भीषण तपिश में उसका शरीर बुरी तरह जल गया। घटना के बाद शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल, डिमरापाल की मर्चुरी में रखे जाने की जानकारी सामने आई है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

इस हादसे ने स्टील प्लांट में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हॉट मेटल जैसे बेहद जोखिम भरे कार्यक्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम जरूरी होते हैं। ऐसे में सवाल है कि हादसे के वक्त मंगल साय के पास जरूरी सुरक्षा उपकरण थे या नहीं? क्या कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था?

फिलहाल हादसे की वास्तविक वजह और परिस्थितियों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। NMDC प्रबंधन से पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल सका।

अब इस घटना की निष्पक्ष जांच और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा जरूरी है। साथ ही यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि हादसे के लिए जिम्मेदारी किसकी थी, ताकि भविष्य में किसी दूसरे श्रमिक की जान खतरे में न पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button