chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG DHAN KHARIDI | धान खरीदी शुरू, किसानों को मिलेगा 3100 रुपये!


रायपुर।
छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी का महाअभियान आज 15 नवंबर से शुरू हो गया है। प्रदेश में 15 जनवरी 2027 तक समर्थन मूल्य पर धान खरीदा जाएगा। इस बार सरकार ने करीब 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है। प्रदेश के 27.50 लाख से ज्यादा पंजीकृत किसान अपनी उपज बेच सकेंगे।

सरकार के मुताबिक, किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। इस सीजन में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल तय है। वहीं कृषक उन्नति योजना की सहायता मिलाकर किसानों को कुल 3100 रुपये प्रति क्विंटल तक भुगतान किया जाएगा।

3100 खरीदी केंद्रों पर व्यवस्था

प्रदेश के सभी 3100 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की तैयारी की गई है। धान की तौल इलेक्ट्रॉनिक मशीनों से होगी। पारदर्शिता के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। किसानों के बैठने, पेयजल और माइक्रो एटीएम जैसी सुविधाओं का भी इंतजाम किया गया है।

घर बैठे कटेगा टोकन

किसानों को खरीदी केंद्रों में लंबी कतारों से बचाने के लिए तुहर टोकन ऐप की सुविधा दी गई है। इसके जरिए घर बैठे ऑनलाइन टोकन लिया जा सकता है। खरीदी शुरू होने से पहले ही 3.50 लाख से अधिक टोकन जारी किए जा चुके हैं।

केंद्रों पर धान के सुरक्षित भंडारण और समय पर उठाव की व्यवस्था भी की गई है। अब प्रशासन के सामने 160 लाख मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य तय समय में पूरा करने की चुनौती है। किसानों को बिना परेशानी अपनी उपज बेचने की सुविधा देना इस अभियान की सबसे बड़ी परीक्षा होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button