chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | वन विभाग में बड़ा प्रभार खेल!

 

रायपुर। रायपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी किया है। राज्य शासन ने अनिमेष गोवर्धन को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ दो महत्वपूर्ण अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंप दी हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, अनिमेष गोवर्धन को अस्थायी रूप से प्रभारी वन उप संरक्षक (रोकड़) और छत्तीसगढ़ प्रमाणीकरण समिति (सीजीसर्ट) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।

वन विभाग के इस आदेश के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। माना जा रहा है कि विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और संचालन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button