CG TRANSFER BREAKING | 87 अफसरों का तबादला, बड़े विभागों में फेरबदल!

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सचिवालय सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत 87 सहायक अनुभाग अधिकारियों (ASO) को तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से नए विभागों में पदस्थ किया गया है। इस बदलाव में मुख्यमंत्री सचिवालय समेत कई अहम विभाग शामिल हैं।
CM सचिवालय से गृह विभाग तक बदलाव





आदेश के मुताबिक, प्रचला रामटेके, टीकम सिंह डडसेना और शिव मोहन सिंह को मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ किया गया है। वहीं, मुख्यमंत्री सचिवालय में पहले से तैनात कुछ अधिकारियों को दूसरे विभागों में भेजा गया है।
गृह विभाग में ललिता जांगडे, सुशीला जोशी, पुरुषोत्तम चौहान और प्रताप कुमार सेन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग के अलग-अलग कक्षों में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
छबिराम साहू को सुशासन एवं अभिसरण विभाग के साथ राज्य शिष्टाचार कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, परवीन खान, रेखा साहू और प्रियंका देवांगन समेत अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां मिली हैं।
सरकार के इस फैसले से सचिवालय के कई विभागों में कामकाज की जिम्मेदारियां बदलेंगी। आदेश में सभी 87 अधिकारियों की नई पदस्थापना का उल्लेख किया गया है। अब संबंधित अधिकारियों को नए विभागों में कार्यभार संभालना होगा।



