chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG D.Ed-IGKV PROTEST | छात्रों का डबल हंगामा, नियुक्ति और रिजल्ट पर घमासान!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भर्ती और शिक्षा व्यवस्था को लेकर दो अलग-अलग मोर्चों पर विरोध तेज हो गया है। एक ओर डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने 1316 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया है, तो दूसरी ओर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में खराब रिजल्ट के विरोध में छात्र-छात्राओं ने प्रशासनिक भवन का घेराव किया।

293 दिन के आंदोलन के बाद आमरण अनशन

नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर 13 अक्टूबर से डीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थियों ने भूख हड़ताल शुरू की है। उनका कहना है कि वे 24 दिसंबर 2025 से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं मिली। अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों के पालन तथा 1316 पदों पर नियुक्ति की मांग उठाई है। उनका आरोप है कि पहले आश्वासन देकर अनशन खत्म कराया गया, लेकिन मांग पूरी नहीं हुई।

कृषि विश्वविद्यालय में रिजल्ट पर बवाल

इधर, IGKV में खराब परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों ने पांच मांगों के साथ प्रदर्शन किया। कांकेर कृषि कॉलेज में बीएससी कृषि सेकेंड सेमेस्टर के 107 में से 100 विद्यार्थियों के फेल होने के बाद नाराजगी बढ़ी। छात्रों ने उत्तर पुस्तिकाओं की निष्पक्ष जांच, ईयर बैक सिस्टम खत्म करने, पुनर्मूल्यांकन शुल्क माफ करने और ग्रेस मार्क्स बढ़ाने की मांग की।

छात्रों की मांगों पर चर्चा के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुनर्मूल्यांकन की सीमा दो से बढ़ाकर चार विषय कर दी है। अब दोनों मामलों में संबंधित विभागों और प्रशासन के अगले कदम पर नजर रहेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button