chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG TRANSFER BREAKING | स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी है। कृषि विभाग के 42 अधिकारियों के तबादलों के बाद अब स्कूल शिक्षा विभाग में भी प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 3 नवंबर 2026 को जारी आदेश के मुताबिक शिक्षा विभाग के चार अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। सभी आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेंगे।

स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशांत चिरवतकर को विकासखंड शिक्षा अधिकारी छुईखदान से हटाकर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं इस पद पर कार्यरत पुरुषोत्तम लाल साहू को शासकीय हाई स्कूल गोप्लीनचुवा, अंबागढ़ चौकी में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह बिलासपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रीघाट में पदस्थ प्राचार्य राघवेन्द्र कुमार गौरहा को बलरामपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयनगर भेजा गया है। जबकि कोरबा में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत कमलेश तंवर को कोंडागांव जिले के माकड़ी में नई जिम्मेदारी दी गई है।

इससे पहले कृषि विभाग में भी बड़ा फेरबदल हुआ था। सरकार ने 20 उप संचालक कृषि और 22 सहायक संचालक कृषि सहित कुल 42 अधिकारियों के तबादले किए थे। इसमें रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ समेत कई जिलों के अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई।

लगातार जारी इन आदेशों से साफ है कि प्रदेश के अलग-अलग विभागों में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला तेज हो गया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button