chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CGPSC SI RESULT | नाम की जगह दिखे अजीब शब्द, रिजल्ट पर उठे सवाल


रायपुर.
छत्तीसगढ़ SI प्री परीक्षा 2024 के रिजल्ट में बड़ी तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है। कई अभ्यर्थियों ने दावा किया है कि रिजल्ट में उनके नाम की जगह “स्पेस”, “रानी”, “न्यूज” जैसे असंबंधित शब्द दिखाई दे रहे हैं। इससे परीक्षार्थियों के बीच भ्रम और नाराजगी बढ़ गई है।

रिजल्ट में सामने आई इस कथित तकनीकी खामी के बाद परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं। अभ्यर्थियों ने रिजल्ट में तत्काल सुधार और आधिकारिक स्पष्टीकरण की मांग की है। फिलहाल CGPSC की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि आयोग जल्द इस तकनीकी त्रुटि पर स्थिति स्पष्ट कर सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button