CHAMOLI TUNNEL ACCIDENT | छत्तीसगढ़ के लोकेश्वर-भुनेश्वर की मौत, 2 मजदूर घायल

रायपुर। उत्तराखंड के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टनल में लैंडस्लाइड के बाद पानी और मलबा घुसने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में छत्तीसगढ़ के दो मजदूर लोकेश्वर और भुनेश्वर की मौत हो गई, जबकि सुनील दीवान और पेन सिंह घायल हुए हैं।
विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की करीब 3 किलोमीटर लंबी टनल में गुरुवार शाम अचानक भारी मलबा और पानी घुस आया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कई मजदूर टनल के अंदर फंस गए।
घायल सुनील दीवान ने बताया कि वह टनल में सरिया बांधने का काम कर रहे थे। अचानक करीब 150 मीटर दूर तेज भूस्खलन हुआ और पानी, पत्थर व मलबा तेजी से अंदर आने लगा। दबाव इतना तेज था कि कई मजदूर दूर जा गिरे और कुछ मलबे में दब गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कई मजदूरों को बाहर निकाला गया। कुछ घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि लापता मजदूरों की तलाश जारी है।



