chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | UCC पर रायपुर में मुस्लिम समाज की बड़ी बैठक

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता यानी UCC लागू करने की दिशा में प्रक्रिया शुरू होने के बाद रायपुर में मुस्लिम समाज की अहम बैठक होने जा रही है।

बैठक में समाज के बुद्धिजीवी, नागरिक और प्रबुद्ध लोग UCC को लेकर अपनी राय और सुझाव रखेंगे। इन सुझावों को एकत्र कर राज्य स्तरीय समान नागरिक संहिता समिति तक पहुंचाया जाएगा।

यह बैठक 1 सितंबर 2026 को मंगलवार के दिन कलेक्ट्रेट चौक स्थित गुरु घासीदास ऑडिटोरियम में आयोजित होगी। कार्यक्रम की जानकारी रायपुर की विभिन्न मस्जिदों में जुमा की नमाज के दौरान भी दी गई है।

बैठक में शामिल होने वाले लोगों से UCC को लेकर अपने सुझाव लिखित रूप में लाने की अपील की गई है। सुझाव ‘अध्यक्ष, समान नागरिक संहिता समिति, छत्तीसगढ़’ के नाम से दो प्रतियों में जमा किए जाएंगे।

बैठक में शहर काजी कारी डॉ. मोहम्मद इमरान अशरफी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता फैसल रिजवी बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, समाज से मिले सुझावों को संकलित करने के बाद शाम 4 बजे मुस्लिम समाज का प्रतिनिधिमंडल UCC समिति के सदस्यों से मुलाकात करेगा और ज्ञापन सौंपेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button