chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

NEPAL FLOOD | चाय के 10 मिनट ने बचाई छत्तीसगढ़ के 5 दोस्तों की जान!

 

रायपुर। नेपाल में बाढ़ और तबाही के बीच रायपुर के 5 दोस्तों की कहानी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है। धार्मिक यात्रा पर नेपाल गए पांचों दोस्त शनिवार को सुरक्षित घर लौट आए।

21 अगस्त को नेपाल रवाना हुए दिनेश सिंह ठाकुर, दिनेश ओझा, प्रेम सिंह जगत, नारायण सेन और यतेंद्र प्रकाश मुक्तिनाथ से पोखरा होते हुए लौट रहे थे। धड़िंग जिले के मलेखू में सुबह करीब 9:30 बजे उन्होंने चाय पीने के लिए गाड़ी रोक दी।

बस यही 10-15 मिनट का छोटा सा ब्रेक उनकी जिंदगी बचा गया।

दोस्तों के मुताबिक, अगर वे कुछ मिनट पहले वहां से निकल जाते तो अचानक बढ़े पानी की चपेट में आ सकते थे। थोड़ी देर बाद उन्हें आगे पुल बह जाने की जानकारी मिली। सामने त्रिशूली नदी का रौद्र रूप था और तेज बहाव में कारें और सामान बह रहे थे।

रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद दोस्तों ने धरती को दंडवत प्रणाम किया और मिट्टी माथे से लगाई। उनका कहना था कि ऐसा लगा जैसे वे नेपाल से दूसरी जिंदगी लेकर लौटे हैं।

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच हजारों लोगों के लापता होने की खबर है। हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन भी जारी है।

कभी-कभी जिंदगी बचाने के लिए बड़ा चमत्कार नहीं, सिर्फ 10 मिनट का एक छोटा सा ब्रेक काफी होता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button